मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को ब्रेक जाम होने की वजह से ट्रेन के पहियों में से धुआं निकलने लगा। इस कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। यह घटना ठाणे जिले के कल्याण और तितवाला स्टेशनों के बीच यह घटना दो बार हुई। पहले दोपहर एक बजे और फिर दो बजे यह घटना हुई।
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि पावर जेनरेट डिब्बे का ब्रेक जाम होने की वजह से यह ट्रेन दो स्थानों पर 10-15 मिनट के लिए रुकी थी। पावर जेनरेट डिब्बे के आसपास धुआं छा गया जिससे ट्रेन में सवार यात्री डर गए।
प्रवक्ता ने बताया,‘‘ बहरहाल, अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं। ऐसी चीजें आमतौर पर नहीं होती हैं, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है।’ उन्होंने बताया कि रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रेन को देखा और यह बाद में दरभंगा के लिए रवाना हो गई।


Download Android App
Download iOS App



