भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने तथा बंगाल की संस्कृति का अनादर करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि ममता के जाने की घंटी पहले ही बज चुकी है।
नड्डा ने कहा कि भाजपा बंगाल की संस्कृति की वास्तविक रक्षक है और पार्टी ने राज्य के महान दार्शनिकों और विचारकों के संदेशों को फैलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संदेशों को पूरे देश में फैला रही है।
नड्डा ने कहा, क्या मोदीजी (प्रधानमंत्री), अमित शाह के लिए उनके द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल किए गए शब्द… बंगाल की संस्कृति हैं।’’ भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व बर्द्धमान जिले में यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, हम बंगाल की संस्कृति के रक्षक हैं। आपने (ममता बनर्जी) बंगाल की संस्कृति का अनादर किया है।’’
नड्डा ने दावा किया कि राज्य में दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन और सरस्वती पूजा की अनुमति देने से इनकार करने के बाद मुख्यमंत्री चुनावों को ध्यान में रखते हुए चंडी पाठ कर रही हैं। उन्होंने कहा, वह जितना चाहें (किसी मंदिर में) घंटी बजा सकती है, लेकिन उनके जाने की घंटी पहले ही बज चुकी है’’ नड्डा ने आरोप लगाया कि ममता ने 2011 से अपने 10 साल के शासन में राज्य में पुलिस का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण किया है।


Download Android App
Download iOS App



