ओडिशा के पूर्व CM Naveen Patnaik की बिगड़ी तबीयत, हाल में हुई थी सर्जरी

Summary :

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख Naveen Patnaik की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती बीजद नेताओं के अनुसार, Naveen Patnaik को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद भुवनेश्वर स्थित एसयूएम अल्टीमेट अस्पताल में ले जाया गया। बताया गया कि शनिवार रात उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम तुरंत उनके सरकारी आवास ‘नवीन निवास’ पहुँची। शुरुआती जांच के बाद उन्हें एहतियातन अस्पताल…

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख Naveen Patnaik की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती

बीजद नेताओं के अनुसार, Naveen Patnaik को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद भुवनेश्वर स्थित एसयूएम अल्टीमेट अस्पताल में ले जाया गया। बताया गया कि शनिवार रात उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम तुरंत उनके सरकारी आवास ‘नवीन निवास’ पहुँची। शुरुआती जांच के बाद उन्हें एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि अस्पताल जल्द ही उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा करेगा।

Naveen Patnaik
Naveen Patnaik

हाल ही में हुई थी रीढ़ की सर्जरी

कुछ समय पहले ही Naveen Patnaik ने मुंबई के एक अस्पताल में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी एक सर्जरी करवाई थी। उन्हें सर्वाइकल आर्थराइटिस की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए वह 20 जून को मुंबई गए थे। 22 जून को कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी।

उन्होंने इस बारे में खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर यह ऑपरेशन करवा रहे हैं। साथ ही उन्होंने भगवान जगन्नाथ से जल्द ठीक होने की प्रार्थना की थी और भरोसा जताया था कि वह जल्द ही ठीक होकर अपनी सेवा फिर से शुरू करेंगे।

Naveen Patnaik
Naveen Patnaik

अस्पताल से छुट्टी और ओडिशा वापसी

सर्जरी के बाद उन्हें 7 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद वह कुछ दिन और मुंबई में आराम करने के बाद 12 जुलाई को ओडिशा लौटे थे। लौटने के बाद भी वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में सीमित रूप से भाग ले रहे थे और स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे थे।

पार्टी में चिंता का माहौल

Naveen Patnaik के स्वास्थ्य को लेकर बीजद कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है। 78 वर्षीय नेता लंबे समय तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे हैं और राज्य की राजनीति में उनका गहरा प्रभाव रहा है। फिलहाल वह विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन का इंतजार

पार्टी की ओर से बताया गया है कि डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल जल्द ही नवीन पटनायक की स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान जारी करेगा।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।