कोरोना महामारी की चपेट में आए NCP के विधायक भारत भालके का हुआ निधन

Summary :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते शनिवार को उनका निधन हो गया।

भारत में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते शनिवार को उनका निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलापुर जिले के पंढ़रपुर-मंगलवेधा क्षेत्र से 3 बार विधायक रहे भारत भालके की आयु 60 वर्ष थी। 
जानकारी के मुताबिक एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के चलते उन्हें 9 नवंबर को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक चिकित्सक ने बताया कि 30 अक्टूबर को भालके के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, हालांकि संक्रमण मुक्त होने के बाद वह घर लौट गए थे। 
अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि बुखार और खांसी होने पर भालके को 9 नवंबर को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। भालके का हालचाल जानने के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार शुक्रवार शाम को अस्पताल पहुंचे थे। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भालके ने 2018 में इस्तीफा दे दिया था। तब वह कांग्रेस के विधायक थे।

Ujjwal Jain