ईवीएम सम्बन्धी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Summary :

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने ईवीएम सीलिंग की कार्यवाही देखी।

हरिद्वार : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने ईवीएम सीलिंग की कार्यवाही देखी। उन्होंने कहा कि विधानसभावार ईवीएम मशीनें तैयार की जा रही हैं। ईवीएम में कैंडीडेटस सेटिग, वीवीपैट में सिम्बल सेटिग की जा रही है, जिसमें प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिया कि अपनी विधानसभा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। मतगणना स्थल, स्ट्राॅग रूम का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा की दृष्टि से रखी गयी लाॅग बुक भी देखी। बीएचईएल सेक्टर एक में मानव संसाधन भवन में बनाये जाने वाले मतगणना एवं स्ट्राॅग रूम की व्यवस्था की जा रही है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की 11 विधानसभाओं की मतगणना एवं स्ट्राॅग रूम की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित अधिकारी मतगणना एवं स्ट्राॅग रूम से सम्बन्धित तैयारी पूर्णं कर लें। बैठक में निर्देश दिया कि ईवीएम की सीलिंग सावधानी पूर्वक करे। इस अवसर पर सीडीओ विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डाॅ. ललित नारायाण मिश्र, उपाध्यक्ष एचआरडीए आलोक पाण्डेय, सचिव एचआरडीए कृष्ण कुमार मिश्र, सयुक्त मजिस्ट्रेट नीतिका खंडेलवाल, नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, एसडीएम कुश्म चौहान, नुपुर, स्मिता इत्यादि उपस्थित थे।

Desk Team