लोगों की जान बचाने को रात्रि कर्फ्यू लागू : बोम्मई

Summary :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने लोगों की जान बचाने के लिए रात का कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने लोगों की जान बचाने के लिए रात का कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है।
श्री बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘तीसरी लहर में कोविड -19 मामलों की संख्या अधिक है, हालांकि इसकी गंभीरता कम है। इलाज के लिए दवाएं उपलब्ध हैं, ठीक होने की दर भी अधिक है।’’ उन्होंने कहा,‘‘इसलिए हमने यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आम आदमी और मजदूर वर्ग को असुविधा से बचने का फैसला किया है कि जान भी बची रहे तथा जीवन भी चलता रहे।’’ पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ के अस्पताल में भर्ती होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड ने किसी को भी नहीं बख्शा है। 
उन्होंने कहा कि दूध की कीमत बढ़ने और बिजली एवं पानी के टैरिफ बढ़ने के प्रस्ताव पर सरकार जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस आशय के प्रस्तावों की सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। हम जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे।’’ इससे पहले श्री बोम्मई ने अधिकारियों से 31 मार्च से पहले सिंगतालुर लिफ्ट सिंचाई के पैकेज -6 के लिए निविदाएं आमंत्रित करने और दिसंबर से पहले परियोजना को पूरा करने के लिए कहा।

Desk Team