कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के मद्देनजर गुजरात सरकार ने मंगलवार को राज्य के नौ अन्य प्रमुख शहरों में 5 मई तक नाइट कर्फ्यू को लागू करने फैसला लिया है। इन्हें बुधवार से प्रभाव में लाया जाएगा। इस दौरान रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक प्रतिबंध जारी रहेगा।
गुजरात के अन्य बीस प्रमुख शहरों में पिछले तीन हफ्तों से नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है। गुजरात को लेकर केंद्र सरकार ने सोमवार को यह फैसला लिया है कि अगर राज्य में सकारात्मकता दर दस फीसदी से अधिक रही तो यहां भी लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे।
सोमवार को यहां अधिकतम 14,340 मामलों की पुष्टि हुई और इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार चली गई है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने राज्य के नौ अन्य प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया।
इसके अलावा, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, मोरबी, दाहोद, पाटन, गोधरा, भुज, गांधीधाम, भरूच, सुरेंद्रनगर और अमरेली में पहले से लागू नाइट कर्फ्यू की अवधि को 30 अप्रैल से बढ़ाकर 5 मई तक कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



