मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों को लागू कराने के लिए गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में रविवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला भोपाल शहर के पुराने इलाके काजी कैंप में शनिवार रात को हुआ।
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा रात नौ बजे से लगाए गए कर्फ्यू के बावजूद वहां एक चाय के दुकान पर भारी भीड़ जमा थी और दुकानदार लोगों को चाय बेच रहा था।
उन्होंने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने दुकानदार जहीर और उसके रिश्तेदारों को दुकान बंद करने के लिये कहा तो उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया और पुलिसकर्मियों पर गर्म चाय की केतली फेंक दी और ईटों से पथराव किया।
घटना में हनुमानगंज थाने की तीन सिपाही घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मामले में जहीर और आठ अन्य लोगों को भादंसं की संबद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



