नगा छात्र संघ (एनएसएफ) ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक (कैब) के खिलाफ शनिवार को छह घंटे के बंद का आह्वान किया। बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ। एनएसएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ एनएसएफ की आपातकालीन कार्यकारी परिषद की शुक्रवार को आयोजित बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार नगा इलाकों में 14 दिसंबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक छह घंटे के बंद का आह्वान किया गया है।’’
BJP की महिला सांसदों ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत
बयान में कहा गया है, ‘‘ यह बंद संसद में विवादास्पद कैब पारित किए जाने के खिलाफ नगा लोगों के असंतोष को दर्शाने के लिए आहूत किया गया है। यह विधेयक पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के हितों एवं भावनाओं के खिलाफ है। ’’ एनएसएफ ने मणिपुर, असम और नगालैंड में अपनी सभी इकाइयों से इस बंद के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App



