Odisha Hadsa : ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Odisha Hadsa : सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत
ओडिशा में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार सोमवार को जाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर छतिया के निकट बालासोर से भुवनेश्वर जा रही बस और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस में आग लग गई, हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाराचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।बाराचना थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत बारिक ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।इसी बीच भद्रक जिले के चांदबाली इलाके में तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के दो अन्य वाहनों और एक साइकिल से टकरा जाने से दो लोग घायल हो गए।
Odisha Hadsa : पुलिस ने बताया कि एसयूवी ने पहले एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारी, फिर एक स्कूटर और साइकिल को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और साइकिल सवार घायल हो गए। बता दें कि तीसरा हादसा सोनपुर जिले के बिनिका थाना क्षेत्र में हुआ जहां रविवार रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो दोस्तों की एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने से मौत हो गई। बिनिका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



