चक्रवाती तूफान ‘मोरा’ के चलते ओड़िशा बारिश

Summary :

NULL

अगले 24 घंटों में ओडि़शा में बारिश होने की संभावना पारादीप से लगभग 610 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित चक्रवाती तूफान ‘मोरा’ के चलते  मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि तूफान ‘मोरा’ पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की तरफ बढ़ा और आज सुबह पारादीप से 610 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में केंद्रित हो गया।

इसने कहा कि अगले 12 घंटों में इस तूफान के गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो जाने और उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा ओर बढऩे तथा कल पूर्वाह्न इसके बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव के चलते अगले 24 घंटों में तटीय ओडि़शा तथा कुछ अंदरूनी इलाकों में बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के तटीय क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

-भाषा

Desk Team