भुवनेश्वर : जानीमानी उड़िया अभिनेत्री अपराजिता मोहंती केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज भाजपा में शामिल हो गईं। अपराजिता ने इस महीने के शुरू में कांग्रेस छोड़ी थी। अपराजिता ने कहा, ”मैं भाजपा में शामिल हुई क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित थी।”
वह बाद में बिजेपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई जहां उपचुनाव होना है। अपराजिता ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर कटक सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। भाजपा में अपराजिता का प्रवेश ऐसे समय हुआ है जब जानीमानी उड़िया अभिनेत्री महाश्चेता राय भी एक सप्ताह पहले भाजपा में शाामिल हुई हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



