देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया और सदन की कार्यवाही रोककर नियम 310 के तहत शराब कांड पर चर्चा की मांग करने लगे। सदन में विपक्ष का विरोध लगातार जारी रहने से प्रश्नकाल शुरू नहीं हो पाया। संसदीय कार्य मंत्री ने चर्चा की बात कही।
लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की सूचना को किया स्वीकार करते हुए नियम 310 के तहत शराब कांड पर चर्चा शुरू करने के लिए व्यवस्था दी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने नियम 310 के तहत अवैध शराब पर बोलते हुए कहा की सरकार की कार्यप्रणाली से जाहिर होता है कि शराब काण्ड में सरकार संवेदनहीन बनी हुए है।
सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा की इतनी बड़ी घटना में कई लोगों की मौत के बाद भी वहां कोई मुख्यमंत्री और मंत्री नहीं पहुंचा न ही पीड़ितों का हाल जानने की कोशिश की गई। विपक्षी सदस्यों ने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष से की उचित आदेश देने की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



