हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): जनपद हरिद्वार में हो रही मोटरसाईकिल चोरियों की घटनाओं की रोकथाम हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। कोतवाली लक्सर में गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाये गये। पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों के परिणामस्वरूप श्री सीमेंट पुलिया में चैकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही घेर पकड लिया जबकि एक व्यक्ति गन्ने के खेत का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकडे गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम शाहदाब पुत्र इसरार अहम निवासी-इस्माईलपुर रोड सुल्तानपुर उम्र 25 वर्ष बतायी। जिसके कब्जे से प्लेटिना मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई जिसका इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर चैक करने पर उपरोक्त मोटर साईकिल के सम्बन्ध में मुकद्दमा दर्ज होना पाया गया। पकडे गये अभियुक्त शाहदाब से पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपने साथी प्रवेश पुत्र नवाब निवासी-सुल्तानपुर लक्सर के साथ मिलकर ऋषिकेश व डोईवाला से भी अन्य मोटर साईकिल चोरी किया जाना स्वीकार किया गया व अभियुक्त शाहदाब की निशानदेही पर बेगम पुलिया के नीचे झाडियों से 04 अन्य मोटर साईकिल बरामद की गयी जिनके सम्बन्ध में कोतवाली ऋषिकेश व डोईवाला में मुकद्दमा दर्ज होना पाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
चोरी की पांच मोटरसाईकिलों के साथ एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढा
Summary :
जनपद हरिद्वार में हो रही मोटरसाईकिल चोरियों की घटनाओं की रोकथाम हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



