हिमाचल प्रदेश के ऊना में रविवार को तेल टैंकर पलटने और उसमें आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना ऊना जिले के तहलीवाला कस्वा में हुई। अधिकारियों ने कहा कि आग में कई वाहन, दुकानें और एक मकान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।
Highlights
- हिमाचल प्रदेश के ऊना में तेल टैंकर पलटने से एक व्यक्ति की मौत
- ब्रेक फेल हो गए और वह बाजार में पलट गया
- टैंकर के ब्रेक फेल हो गए और वह बाजार में पलट गया
ब्रेक फेल हो गए और वह बाजार में पलट गया
घटना उस समय हुई जब डीजल से भरे टैंकर के ब्रेक फेल हो गए और वह बाजार में पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई और एक स्कूटर समेत कई वाहन उसके नीचे दब गए। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।उपमुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी राहत पहुंचाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।


Download Android App
Download iOS App



