Jharkhand विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही बाधित रही।
Highlights:
- तीनों विधायकों को निलंबित करने से नाराज बीजेपी के अन्य विधायकों सदन का बहिष्कार किया
- शीतकालीन सत्र में बीजेपी ने युवाओं को रोजगार का मुद्दा उठाया
- चार साल के कार्यकाल में सिर्फ 800 नियुक्ति
विपक्षी विधायकों के हंगामे से नाराज विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बीजेपी के बिरंची नारायण, भानू प्रताप शाही और जयप्रकाश भाई पटेल को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर मार्शल बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही को टांग कर सदन से बाहर ले गए जबकि जयप्रकाश भाई पटेल अपने से सदन से बाहर चले गए। तीनों विधायकों को निलंबित करने से नाराज बीजेपी के अन्य विधायकों सदन का बहिष्कार किया। बीजेपी सदस्यों के बहिष्कार के बाद प्रश्नकाल के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों ने कई सवाल किए।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल शुरू होते ही सूचना के माध्यम से बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही ने युवाओं को रोजगार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने चार साल के कार्यकाल में सिर्फ 800 नियुक्ति की है। राज्य के युवा सड़कों पर हैं। नियोजन नीति स्पष्ट नहीं है। चार साल से 7000 नियुक्ति लटकी है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





