मध्य रेलवे की उपनगरी सेवाएं शनिवार सुबह उस समय कुछ देर के लिए बाधित हो गईं जब एक पेड़ की कुछ शाखाएं मुलुंड स्टेशन पर खड़ी एक लोकल ट्रेन पर गिर गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सेवाएं आधे घंटे के भीतर फिर से बहाल कर दी गईं।
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने बताया कि यह घटना सुबह सात बजे हुई। उन्होंने कहा, “इंजीनियरों की हमारी टीम और अन्य कर्मियों ने शाखाओं को हटाया और तारों को ठीक किया। उपनगरीय सेवाएं आधे घंटे में बहाल कर दी गईं और इसका परिचालन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा।”


Download Android App
Download iOS App



