मिजोरम सरकार ने आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में आंशिक लॉकडाउन और राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड संबंधी कुछ पाबंदियों को 18 सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ ढील भी दी गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कोविड पाबंदियों से संबंधित एक आदेश जारी किया गया क्योंकि 20 अगस्त को लगाए गए प्रतिबंध शनिवार तक प्रभावी थे।
अधिकारी ने कहा कि एएमसी क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में कोविड मुक्त इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को प्रत्यक्ष कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है।
आइजोल शहर के बाहर कोविड मुक्त इलाकों में पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



