बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को हिंजिली विधानसभा सीट से नामंकन पत्र दाखिल किया। हिंजिली उनका गृह निर्वाचन क्षेत्र है जहां से वह वर्ष 2000 से जीतते आ रहे हैं। श्री पटनायक ने मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ छतरपुर सब-कलेक्टर कार्यालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया।
हिंजिली पहुंचने के बाद श्री पटनायक सबसे पहले भगवान के दर्शन के लिए तारा तारिणी मंदिर गये और फिर नामांकन दाखिल करने के लिए सब-कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी के जीतने की संभावना पर के प्रश्न पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बहुत अधिक सीटों के साथ जीतेंगे।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही पश्चिमी ओडिशा के बीजेपुर विधानसभा सीट के लिए भी नामंकन दाखिल करेंगे। यह पहली बार होगा जब श्री पटनायक अपने 19 वर्ष के कार्यकाल में दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़गे। वह वर्ष 2000 से हिंजिली विधानसभा सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। हिंजिली और बजेपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान 18 अप्रैल को होगा।


Download Android App
Download iOS App



