तेलंगाना के हैदराबाद और सिकंदराबाद में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गर्मी का कहर जारी रहा तथा राज्य के अन्य हिस्सों में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। दोनों शहरों में चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कई लोग अपने घरों से नहीं निकले और यहां की सड़कों और व्यावसायिक क्षेत्रों में आम दिनों की तरह भीड़-भाड़ नहीं दिखाई दी। यहां का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा जबकि खम्माम में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी का कहर जारी रहेगा।
तेलंगाना में भीषण गर्मी से लोग बेहाल
Summary :
अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान गर्मी का कहर जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



