खटीमा : दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी स्टार प्रचारक मनोज तिवारी उधम सिंह नगर पहुंचे। बीजेपी स्टार ने किच्छा और खटीमा में पूरब बाहुल्य समाज के क्षेत्रों में जनसभाएं की । खटीमा में अपनी जनसभा के दौरान मनोज तिवारी ने जनता से मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल की योजनाओं को गिनाया।
वहीं, कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गये घोषणा पत्र के वादों को झूठा बताया। साथ ही बताया कि जनसभा आयोजित कर पता लग रहा है कि जनता ने इस बार भी पीएम मोदी को अपना चौकीदार बनाने का मन बना लिया है। इससे पूर्व किच्छा के मुख्य बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संसद मनोज तिवारी ने कहा देश बदल रहा है।
भाजपा ने प्रधानमत्री के नेतृत्व में देश के दुश्मनों को जवाब देना सीख लिया है। पाकिस्तान को घर मे घुस कर आइना दिखाया तो भारत में कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा और वह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने लगी। मनोज तिवारी ने देश की जनता से देश में पल रहे जयचंदों को बेनकाब करने के लिए पांच साल ओर भाजपा को मौका देने का आह्वान किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने अपने चीर परिचित अंदाज में गाना गाकर मतदाताओं को साधने के काम किया।


Download Android App
Download iOS App



