प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुछ धर्म गुरुओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेश पोस्ट करने के आरोप में ओडिशा के कटक जिले के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकरी शुक्रवार को पुलिस ने दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान सलीपुर के कुसुंभी गांव के निवासी 40 वर्षीय सैयद हसन अहमद के रूप में हुई है। बागपत जिले के अंतर्गत सिंघाबली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
चीन की अपील स्वीकार कर सकता है भारत, राजनाथ सिंह चीन के रक्षा मंत्री से कर सकते है मुलाकात
पुलिस ने कहा कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें देशद्रोह का आरोप भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि अहमद पर प्रतिष्ठित लोगों को धमकी भरे पोस्ट करने का आरोप है।


Download Android App
Download iOS App



