अटल जी की स्मृति में पौधारोपण

Summary :

केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौल टिहरी में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में परिसर पुस्तकालय के आस-पास सघन पौधारोपण किया गया।

नई टिहरी : हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौल टिहरी में पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में परिसर पुस्तकालय के आस-पास सघन पौधारोपण किया गया। विश्वविद्यालय के बादशाही थौल परिसर में अटल जी के आकस्मिक निधन पर परिसर निदेशक प्रो. आर.सी. रमोला के निदेशन में परिसर में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों द्वारा शोकसभा कर अपनी गहरी सम्वेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर परिसर पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने कहा है कि अटल जी को जीवन परियन्त भुलाया नहीं जा सकता और उनके विचार, कार्य आर्दश हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं वे जहॉ साहित्य प्रेमी थे वहीं अच्छे कवि भी रहे हैं और इनकी स्मृति को बनाये रखने के लिये परिसर के केन्द्रीय पुस्तकालय के आस-पास फलदार वृक्षों का सघन रोपण किया गया जिसमें माल्टा, दालचीनी, अमरूद, चूलू, खुमानी एवं आडू के वृक्ष मुख्य रूप से रोपे गये।

अटल जी की दुर्लभ तस्वीरें जो आपने कहीं नहीं देखी होंगी, उनके जीवन की अनमोल झलकियाँ !

इस अवसर पर प्रो. सुनीता गोदियाल, डाॅ. जी.डी.एस. नेगी, प्रो.पी.डी. सेमल्टी, डाॅ. आर.वी. गोदियाल, प्रो. वी.के. अग्रवाल, परिसर पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र भण्डारी, सचिव डॉ. दिनेश नेगी, रमेश रतूड़ी, रामेश्वर रतूडी, उषा नेगी, राकेश कोठारी, राकेश रमोला आदि उपस्थित थे।

Desk Team