PM मोदी ने बंगाल में भाजपा की उम्मीदवार की सराहना की, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की आउसग्राम विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार कलिता माझी की सराहना करते हुए उन्हें राजनीति में एक उदाहरण और समाज के लिए उम्मीद बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की आउसग्राम विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार कलिता माझी की सराहना करते हुए उन्हें राजनीति में एक उदाहरण और समाज के लिए उम्मीद बताया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक माझी घरेलू सहायिका हैं और दूसरों के घरों में बर्तन धोकर अपनी आजीविका चलती हैं।

मोदी ने माझी के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट को ट्वीटर पर साझा करते हुए कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में आउसग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कलिता माझी राजनीति में एक मिसाल की तरह हैं। स्वाभिमानपूर्वक गुजर-बसर करने वाली कलिता जी अपने सेवाभाव से समाज के लिए एक उम्मीद बनकर उभरी हैं।’’

Desk Team