जोशीमठ में आई आपदा को लेकर PMO ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Summary :

उत्तराखंड के जोशीमठ में आपदा ने लोगों से उनके घर को छीन लिया है। हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया जिसके बाद सीएम धामी वहां जायजा लेने पहुंचे थे।

उत्तराखंड के जोशीमठ में आपदा  ने लोगों से उनके घर को छीन लिया है। हजारों की संख्या में लोग बेघर हो गए। गुस्साए  लोगों ने प्रदर्शन किया जिसके बाद सीएम धामी वहां जायजा लेने पहुंचे थे। 
इस बीच जोशीमठ आपदा पर प्रधानमंत्री कार्यालय PM0 ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा करेंगे। साथ ही बैठक में उत्तराखंड के बड़े अधिकारी, कैबिनेट सचिव, जोशीमठ के डीएम और एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। 
603 घरों में आई दरार 
बता दें पिछले काफी दिनों से यहां बड़ी-बड़ी दरारें पड़ती जा रही हैं। जिससे यहां के लोग बेहद परेशान है। मामले को गंभीरत से लेते हुए  सीएम धामी ने लोगों को सबसे पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने पर जोर दिया है। इस मामले में पीएम मोदी भी  पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। 
पीएमओ की हाईलेवल मीटिंग की एंट्री 
जोशीमठ संकट में पीएमओ की हाईलेवल मीटिंग ये दर्शाती है कि मामला कितना गंभीर है। पीएम के प्रधान सचिव डॉ पीके मिश्रा बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में कैबिनेट सचिव सहित सरकार के सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
वहीं जोशीमठ के डीएम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मीटिंग पर जुड़ेंगे। उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ अफसर भी बैठक में शामिल होंगे। जोशीमठ में 11 और परिवारों को शनिवार को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। शहर में दरार से प्रभावित घरों की संख्या बढ़कर 603 हो गई है। बता दें  चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.के. जोशी ने कहा कि दरार के कारण 11 और घरों में रहने वाले परिवारों को अस्थायी राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। साथ ही लगभग 600 प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने का निर्देश दिए गए है। 

Desk Team