कोरोना काल में जहां एक तरफ सरकार लोगों को बचाव का टीका लगाने के लिए जागरूक कर रही है वहीं दूसरी तरफ देश में कई लोग ऐसे भी है जो इस जीत के ठीके में भी फर्जीवाड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला है कोलकाता का, राज्य की पुलिस ने देबांजन देब के एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। देब को कोलकाता में कथित रूप से फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने का मास्टरमाइंड होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नवीनतम गिरफ्तारी बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित केंद्रीय मेट्रो स्टेशन के नजदीक शुक्रवार की देर रात की गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी टांगरा का रहने वाला है और उसने सिटी कॉलेज में टीकाकरण शिविर आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। खुद को आईएएस अधिकारी और कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बताने वाले देब को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और उसके छह सहयोगियों को भी पकड़ा जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



