हरिद्वार : पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दो पुरुष और दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थित एवं देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि एक मुख्य आरोपी होटल स्वामी फरार है। कलियर थाने में मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया की देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी निरिक्षक कमल मोहन सिंह भंडारी ने थानाध्यक्ष पिरान कलियर कै साथ टीम गठित कर कलियर थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल और गेस्ट हाउसों में छापेमारी की छापेमारी के दौरान आसिफ कासिद साबरी गेस्ट हाउस जो पहले सानिया गेस्ट हाउस में नाम से था। के दो कमरों में दो जोड़ो को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस को मिले। उनके पास से टीम को आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई।
NIA ने कांग्रेस विधायक के घर पर छापा मारा, हथियार बरामद
पकड़े गए आरोपियों का नाम अकरम उर्फ भूरा और राजू पुत्र मुन्ना निवासी तारापुर आरा मशीन वाली गली लिसाड़ी गेट मेरठ, आकिल पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम बिझौली कोतवाली मंगलोर, निशा पत्नी रिफाकत थाना डिडौली जनपद अमरोहा व मीना पत्नी अकरम लिसाड़ी गेट मेरठ बताये गए है। जबकि गेस्ट हाऊस का संचालक मुस्तफा मौके से फरार हो गया। पकड़ी गई एक महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया की उसका पति ही उससे जबरन देह व्यापार का धन्दा कराता था। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



