तेलंगाना में जीएचएमसी चुनाव अभियान के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने पर पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय पर मुकदमा दर्ज किया है।
एसआर पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि दोनों नेताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाल के अभियान के दौरान श्री ओवैसी ने पी.वी. नरसिम्हा राव (ज्ञान भूमि) और एनटी रामाराव (एनटीआर घाट) के स्मारकों को नेकलेस रोड हटाने की बात कही थी।
ओबैसी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बंदी संजय ने कहा कि यदि दोनों स्मारकों के साथ छेड़छाड़ हुई या स्पर्श भी किया जाता है, तो दारुस्सलाम, एमआईएम पार्टी कार्यालय को निशाना बनाया जाएगा।
दोनों नेताओं की टिप्पणी के बाद गुरुवार को राज्य के पुलिस निदेशक एम महेंद, रेड्डी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी विवादास्पद भाषण पुलिस कार्रवाई से पहले कानूनी राय ले रही है। जिसके बाद आज पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



