केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पोंजी स्कैम मामले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल 20 जगह छापेमारी की। जांच एजेंसी ने इसी के साथ छत्तीसगढ़ में दो और त्रिपुरा में एक जगह छापा मारा। छापेमारी के दौरान संदेहास्पद दस्तावेज बरामद हुए।
सीबीआई ने सुप्रीम कोट्र के निर्देश पर 30 अक्टूबर, 2018 को विन ऑफ अर्थ मार्केटिंग और उसके चेयरमैन प्रदीप कुमार रॉय चौधुरी, वाइस-चेयरमैन चिन्मय रॉय, सीएमडी पुष्पपाल रॉय चौधुरी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभ्रा रॉय चौधुरी, निदेशक धीरेंद्र नाथ जना, प्रवीर गांगुली और कविता गांगुली के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, आरोप है कि इन लोगों ने निवेश की गई रकम ऊंची दर पर ब्याज के साथ लौटाने का झांसा देकर लोगा से फंड जुटाया और उसका गबन किया।


Download Android App
Download iOS App



