प्रकाश आंबेडकर ने पीएम मोदी को कहा ‘ब्लैकमेलर’

Summary :

प्रकाश आंबेडकर ने कहा, ‘‘यह कामकाज के मोदी का तरीका है कि कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ गठबंधन नहीं किया।

चुनाव आयोग के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए दलित नेता प्रकाश आंबेडकर पर मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ब्लैकमेलर होने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के अकोला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आंबेडकर ने आरोप लगाया कि मोदी ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पार्टी को ब्लैकमेल करते हुए कहा कि अगर वह अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को जेल नहीं भेजना चाहती हैं तो उन्हें अन्य दलों से गठबंधन नहीं करना चाहिए।

प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया, ‘‘क्या कोई मुझे बता सकता है कि कांग्रेस ने देशभर में किसी अन्य दल से गठबंधन क्यों नहीं किया? मोदी ने शर्त रखी थी कि अगर कांग्रेस चाहती है कि रॉबर्ट वाड्रा जेल नहीं जाएं तो उसे किसी अन्य दल से गठबंधन नहीं करना चाहिए।’’ आंबेडकर ने आरोप लगाए, ‘‘इसलिए कांग्रेस ने किसी अन्य दल से गठबंधन नहीं किया। मोदी ब्लैकमेलर हैं। वह सोनिया गांधी एवं अन्य के साथ ब्लैकमेल कर रहे हैं।’’

उम्मीदवारों की जाति का उल्लेख करने पर कावडे ने की प्रकाश आंबेडकर की आलोचना

प्रकाश आंबेडकर ने कहा, ‘‘यह कामकाज के मोदी का तरीका है कि कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ गठबंधन नहीं किया।’’ बाबा साहेब आंबेडकर के पौत्र आंबेडकर आगामी लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र में अकोला और सोलापुर से वंचित बहुजन अगादी के उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। आंबेडकर आगामी लोकसभा चुनावों में गठबंधन के लिए कांग्रेस-राकांपा के साथ वार्ता कर रहे थे लेकिन इस सिलसिले में वार्ता किसी निर्णय पर नहीं पहुंची।

Desk Team