चैंपियन ने चयन समिति को दिखाया ठेंगा

Summary :

देशराज कर्णवाल के साथ चल रहे विवाद के बाद बनी समिति के समक्ष भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन आज पेश नहीं हुए।

देहरादून/हरिद्वार : देशराज कर्णवाल के साथ चल रहे विवाद के बाद बनी समिति के समक्ष भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन आज पेश नहीं हुए। तीन बार मौका दिए जाने के बाद भी चैंपियन समिति के समक्ष पेश नहीं हुए।लेकिन देशराज कर्णवाल दूसरी बार समिति के समक्ष पेश हुए। कर्णवाल ने कहा कि चैंपियन की तरफ से जारी बयानबाजी की शिकायत लेकर वह समिति के समक्ष पेश हुए हैं। 
विज्ञापन आज 11 बजे से जांच समिति चैंपियन का इंतजार करती रही। बताया गया कि समिति को चैंपियन ने न पहुंचने की जानकारी भी नहीं दी। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या चैंपियन खुद को भाजपा संगठन और संगठन के द्वारा बनाई गई समिति ऊपर मानते हैं। बताया जा रहा है कि चैंपियन ने लिखित में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को जवाब दिया है। उधर, आज स्थानीय झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल भाजपा अनुशासन समिति के सामने पेश हुआ और उसने खानपुर विधायक प्रणव चैम्पियन के साथ खुद के विवाद के बारे में अपना पक्ष रखा। 
आज भाजपा अनुशासन समिति के सामने विधायक प्रणव चैम्पियन खुद पेश नहीं हुए थे तथा उन्होंने भाजपा अनुशासन समिति को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा था। गौरतलब है कि पिछले 3 महीनों से भाजपा के दोनों विधायकों में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। इसके बाद भी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा समझाने के बाद भी दोनों में फेसबुक पर जंग जारी थी और दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। इस कारण क्षेत्र में भाजपा की खासी किरकिरी हो रही थी।

Desk Team