रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को यानी कल एक बार फिर से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के चीफ शरद पवार से मुलाकात की थी। पिछले 15 दिनों के अंदर दोनों की यह दूसरी मुलाकाता थी, जिसके बाद सियासी अटकलें फिर से तेज हो गई थी। दोनों के बिच हुई इस मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने अगले लोकसभा चुनाव में किसी तीसरे या चौथे फ्रंट द्वारा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराने की संभावना को खारिज कर दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि तीसरा या चौथा मोर्चा सफलतापूर्वक बीजेपी को चुनौती दे पाएगा।
प्रशांत किशोर ने कहा कि तीसरा मोर्चा ‘जांचा-परखा’ हुआ है और यह मौजूदा राजनातिक परिदृश्य में फिट नहीं बैठता। माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर और एनसीपी चीफ शरद पवार की मुलाकात के पीछे तीसरा मोर्चा ही है। अगले लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ सकते हैं, जिसकी अगुवाई शरद पवार कर सकते हैं। हालांकि, प्रशांत किशोर ने ऐसी अटकलों को भी खारिज किया। इससे पहले 11 जून को हुई किशोर और पवार के बीच हुई इन मुलाकातों पर प्रशांत किशोर ने कहा कि दोनों लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने के लिए मिल रहे हैं।
इससे पहले कभी दोनों ने साथ काम नहीं किया है। किशोर ने कहा कि मुलाकातों के दौरान दोनों ने गहन राजनीतिक चर्चा की, जैसे हर राज्य में बीजेपी के खिलाफ लड़ने की संभावनओं पर बात करना। हालांकि, उन्होंने कहा कि बातचीत में फिलहाल तीसरा मोर्चा शामिल नहीं है। बता दें कि प्रशांत किशोर ने बंगाल चुनाव में टीएमसी के साथ मिलकर काम किया था। टीएमसी की भारी जीत के बाद प्रशांत ने कहा था ममता की जीत ने सभी विपक्षी पार्टियों को यह संदेश दिया है कि वे भी बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



