पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों- उत्तर दिनाजपुर की कालीगंज, पश्चिम मिदनापुर की खड़गपुर और नादिया जिले की करीमपुर विधानसभा सीट पर सोमवार को होने वाले उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।
कालीगंज सीट 31 मई को कांग्रेस विधायक प्रमथ नाथ रे के निधन के बाद खाली हो गयी जबकि खड़गपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी विधायक दिलीप घोष और करीमपुर सीट से तृणमूल की विधायक महुआ मोइत्रा के क्रमश: मिदनापुर और कृष्णनगर से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
मतगणना 28 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग करने का निर्णय लिया है।
इस चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल, भाजपा और कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन के बीच त्रिपक्षीय मुकाबला है। कांग्रेस और वाम मोर्चा ने आगामी चुनावों में आपस में सीटों के बंटवारे का निर्णय लिया है।


Download Android App
Download iOS App



