हैदराबाद : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे। राष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान रविवार को यहां के निकट रंगारेड्डी जिले में राम चंद्र मिशन के नये वैश्विक मुख्यालय कान्हा शांति वनम का उद्घाटन करेंगे।
तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन, हिमाचल प्रदेश के उनके समकक्ष बंडारू दत्तात्रेय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव और कई अन्य गणमान्य लोगों ने यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पर कोविंद का स्वागत किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक से दो फरवरी तक तेलंगाना की यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति दो फरवरी को रंगारेड्डी जिले में राम चंद्र मिशन के नये वैश्विक मुख्यालय कान्हा शांति वनम का उद्घाटन करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



