कोरोना वायरस : अफवाह फैलाने वाले अज्ञात के खिलाफ पुणे पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Summary :

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 16 मामले पुणे और पिंपरी-चिंचवड इलाके में दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक 32 मामले पॉजिटिव पाए गए है। जो देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) सोमवार तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में पुणे पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आपदा प्रबंधन कानून के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 16 मामले पुणे और पिंपरी-चिंचवड इलाके में दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक 32 मामले पॉजिटिव पाए गए है। जो देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। एक अज्ञात व्यक्ति ने पुणे के संभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर के पास संदेश भेजकर दावा किया कि कोविड-19 से संक्रमित एक व्यक्ति शहर के कोरेगांव पार्क इलाके के एक होटल में ठहरा हुआ है। 

बाबुल सुप्रियो ने जनता से की अपील, कहा- कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता जरूरी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दावे की पड़ताल में पाया गया कि ऐसा कोई मरीज होटल में नहीं था। जिला प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था कि अफवाह फैलाने वाले, झूठी सूचना देने वाले और कोविड-19 से संक्रमित की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर कई गाइडलाइन जारी की है।
 

Desk Team