Punjab News : पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को मोहाली के खरड़ स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Punjab News : पंजाब में संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान अमृतसर के प्रेम नगर निवासी जय शर्मा उर्फ सुक्खा पिस्तौल अंबरसारिया के रूप में हुई है।चारों सदस्यों में अमृतसर के संधू कॉलोनी निवासी निखिल शर्मा उर्फ लाला, अमृतसर के कोट खालसा निवासी मोनी और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के अर्पित ठाकुर और करण शर्मा शामिल हैं।यादव ने बताया कि सुक्खा पिस्तौल के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, झपटमारी और चोरी से जुड़े सात मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने उनके पास से .32 बोर की दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और आठ कारतूस भी बरामद किए हैं।
डीजीपी ने क्या कहा?
डीजीपी यादव ने कहा कि अमृतसर से पुलिस की टीम विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद संगठित अपराध गिरोह की गतिविधियों पर नजर रख रही थी कि सुक्खा पिस्तौल और उसके साथी अवैध रूप से हथियार खरीदने के लिए मध्य प्रदेश के खंडवा गए हैं।यादव ने बताया कि पंजाब लौटने के बाद पुलिस ने खरड़ में उनके ठिकाने का पता लगाया और एक फ्लैट में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा हथियार और गोला-बारूद जब्त कर लिया।पुलिस प्रमुख ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




