कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड जिले के कलपेट्टा में नागरिकता कानून के खिलाफ एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एसकेएमजे हाई स्कूल से शुरू हुए दो किलोमीटर लंबे ‘‘संविधान बचाओ’’ मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लिए हैं। यह मार्च शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया है।
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, केपीसीसी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन और एआईसीसी सचिव के सी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने रैली में भाग लिया। बुधवार रात यहां पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रैली के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का यह एक दिन का दौरा है।
बता दें कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से अपने सांसदों, विधायकों और नेताओं की अगुवाई में सीएए के खिलाफ राज्य में मार्च का आयोजन कर रहे हैं। जहां वायनाड में ‘संविधान बचाओ’ मार्च होगा वहीं राज्य के 13 ज़िलों में कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटिड डेमोक्रेटिक फ्रंट लोगो के ज़रिए भारत का नक्शा बनाएगा।


Download Android App
Download iOS App



