कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांचवे चरण का प्रचार शुरू करेंगे। राहुल उन जगहों पर भी जाएंगे जिनका हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दौरा किया है। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राहुल शिवमोगा, दावनगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुरू और रामनगर जिले में जाएंगे।
पार्टी की ओर से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, जनसभाएं करने के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धगंगा मठ में शिवकुमार स्वामी जी से मिलेंगे। राहुल बस स्टैंड चौक पर लोगों से मिलेंगे और शिवमोगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दावनगेरे जिले के होन्नाली, हरिहारा और बैठी शहरों में भी जाएंगे। राहुल जिले में जनसभा भी करेंगे।
यात्रा के दूसरे दिन राहुल चित्रदुर्ग जिले के होलालकेरे जाएंगे जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर वह तुमकुरू जिले में सिद्धगंगा मठ जाएंगे। दिल्ली रवानगी से पहले राहुल कुनिगल में लोगों से मिलेंगे और रामनगर जिले के मगाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि शाह ने 26-27 मार्च को इन जगहों का दौरा किया था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



