उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर में सुल्तानपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को बरेली-प्रयाग पैसेंजर की चपेट में आकर ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद रेलमार्ग पर आशिंक रूप से रेल यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायबरेली रेलवे स्टेशन से भोर में दो बजकर 50 मिनट पर छूटी गाड़ संख्या 14308 डाउन बरेली-प्रयाग पैसेंजर सुल्तानपुर रोड स्थित गेट संख्या 147-ए पर गुजर रहे एक ट्रक से टकरा गई। इससे ट्रक का पिछला हिस्सा उड़ गया और ट्रेन के इंजन में भी खराबी आई।
घटना के समय क्रॉसिंग खुली थी और ट्रैफिक चालू था। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन को ट्रैक के पास छोड़कर भाग गया। इस वजह से ट्रेन करीब आधे घंटे तक वहीं खड़ रही, जिसे बाद ट्रेन को किसी तरह अगले स्टेशन रूपामऊ तक ले जाया गया। रूपामऊ में तीन घंटे बाद गौरीगंज से आए इंजन और लोको पायलट ने गाड़ को आगे चलाया। इस हादसे में लोको पायलट केवी सिंह को भी चोटें आई हैं जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। मामले में सभी जिम्मेदार लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
क्षतिग्रस्त ट्रक को ट्रैक से हटा लिया गया है। घटना के समय ट्रेन की रफ्तार लगभग 40 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है। इस मामले में गेटमैन का कहना है कि रोड ट्रैफिक अधिक होने के कारण गेट बंद नहीं हो सका था, जिससे सिग्नल भी नहीं दिया गया था। दूसरी तरफ लोको पायलट का कहना है कि रायबरेली से रवाना होने से पहले गेटमैन को सूचना दी गई थी। गेट के निकट पहुंचने पर गाड़ रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन इंजन ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद लखनऊ से प्रतापगढ़ की ओर दौड़ रही दो ट्रेनों को रायबरेली स्टेशन पर रोक कर चलाया गया।


Download Android App
Download iOS App



