शिमला : हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बुधवार को यह कहा। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, राज्य के कुछ स्थानों पर गुरुवार तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम ब्यूरो ने कहा कि इस अवधि में विशेष रूप से चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, शिमला और किन्नौर जिलों में सड़कों के बाधित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शिमला, नारकंडा, कुफरी, कल्पा, डलहौजी और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में, विशेषकर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर अरब सागर से उच्च नमी की आवक होगी। नमी के कारण आंधी और ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




