महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को चौंकाने वाले बयान देते हुए राज्य में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को जनता का अपमान बताया। मनसे प्रमुख ने पुणे में कहा, “शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता की भावनाओं का अपमान किया है। सेना का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिलाना सही नहीं है।”
उन्होंने कहा कि गलत लोगों को मतदाताओं ने सबक सिखाया, और जनता महा विकास अघाड़ी सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने अंदेशा जताया कि अगले चुनावों में इसके नतीजे महसूस किए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे का एक विधायक है।


Download Android App
Download iOS App



