कर्नाटक कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता एवं जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धारमैया ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। सिद्धारमैया ने यहां संवादाताओं से कहा कि विधायक आनंद सिंह ने स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू को जमीन बेचने के कैबिनेट के फैसले के विरोध में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है जबकि रमेश जारकीहोली ने इस्तीफा नहीं दिया है।
बंगाल में फिर से हुआ हनुमान चालीसा का पाठ , घंटो तक बंद रहा रास्ता
उन्होंने कहा कि वह आनंद सिंह से संपर्क नहीं कर सके हैं और उनसे बात करके इस मसले पर चर्चा करेंगे। गठबंधन समन्वय समिति की बैठक बुलाने की कोई जरूरत नहीं है। सिद्धारमैया ने जिला प्रभारी मंत्री जी टी देवगौडा के भारतीय जनता पार्टी के ‘ऑपरेशन लोटस’ का सहारा नहीं लेने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी लगातार कांग्रेस विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



