पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में रेप की कोशिश , छेड़खानी का विरोध करने के दौरान एक महिला की आंखें बुरी तरह जख्मी कर दी गईं। पुलिस ने इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस उपाधीक्षक राहुल दास ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना मंगलवार रात शिरुर तहसील के एक गांव की है। मजदूरी करने वाली यह महिला शौच के लिए बाहर गई थी, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसपर हमला किया।
अधिकारी ने बताया कि विरोध के दौरान आरोपी ने महिला की आंखें जख्मी कर दीं और वहां से फरार हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों के अनुसार, हमले में महिला ने एक आंख खो दी है जबकि दूसरी भी जख्मी है।’’ पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



