मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के लक्ष्मी बाई नगर कृषि मंडी प्रबंधन ने किसानों की उपज का दाम विलम्ब से भुगतान करने पर एक व्यापारी फर्म का पंजीयन निलंबित कर दिया है। मंडी समिति सचिव सतीश पटेल ने बताया कि व्यवसायी फार्म डीजे ट्रेडर्स के विरुद्ध प्राप्त हो रही शिकायतों के संबंध में बीते दिनों फार्म को नोटिस जारी कर जवाब माँगा था।
लेकिन किसनों की उपज का देरी से भुगतान करने के आरोपों के संबंध में फर्म ने कोई जवाब नहीं दिया था। इस बीच कल बुधवार को भी कुछ किसानों और फार्म के बीच भुगतान को लेकर विवाद की स्थति सामने आयी थी। लिहाजा आज फार्म का पंजीयन निलंबित कर दिया है। पटेल के अनुसार निलंबन प्रकरण का निराकरण हो जाने तक उक्त फर्म मंडी परिसर में किसानो की उपज का खरीदी कार्य नहीं कर सकेगीं।


Download Android App
Download iOS App



