राज्य शासन ने आदिम जाति मंत्रणा परिषद का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ आदिम जाति मंत्रणा परिषद के अध्यक्ष होंगे। आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम परिषद में उपाध्यक्ष होंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार परिषद में जिन विधायकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, उनमें सर्वश्री फुन्देलाल सिंह मार्को पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर, विजयराघवेन्द, सिंह बड़वारा जिला कटनी, भूपेन्द, मरावी (बबलू) शहपुरा जिला डिण्डोरी, नारायण सिंह पट्टा बिछिया जिला मंडला, संजय उईके बैहर जिला बालाघाट, अर्जुन सिंह बरघाट जिला सिवनी, योगेन्द, सिंह (बाबा) लखनादौन जिला सिवनी, नीलेश पुसाराम उइके पांढुर्णा जिला छिन्दवाड़, ब्रम्हा भलावी घोड़डोंगरी जिला बैतूल, श्रीमती सुमित्रा देवी कास्डेकर नेपानगर जिला बुरहानपुर, श्रीमती झूमा डॉ। ध्यानसिंह सोलंकी भीकनगाँव जिला खरगोन और ज्ञारसीलाल रावत सेंधवा जिला बड़वानी हैं।
आदिम जाति मंत्रणा परिषद में जिन अन्य विधायकों को शामिल किया गया है, उनमें सुश्री चन्द्रभागा किराड़ पानसेमल जिला-बड़वानी, सुश्री कलावती भूरिया जोबट जिला अलीराजपुर, वीरसिंह भूरिया थांदला जिला झाबुआ, प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर जिला धार, डॉ। हीरालाल अलावा मनावर जिला धार और हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू) सैलाना जिला रतलाम है। नवगठित परिषद के सदस्यों का कार्यकाल वर्तमान विधानसभा कालावधि तक रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



