रोडवेज की बस डिवाइडर से टकराई

Summary :

आइएसबीटी से अल्मोड़ा जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस के अजबपुर फ्लाईओवर के पास ब्रेक फेल हो गये जिस कारण बस डिवाइडर से टकरा गई।

देहरादून : आइएसबीटी से अल्मोड़ा जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस के अजबपुर फ्लाईओवर के पास ब्रेक फेल हो गये जिस कारण बस डिवाइडर से टकरा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 5:00 बजे बस चालक गुलाब सिंह पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम गासी गांव जिला बागेश्वर उत्तराखंड रोडवेज की बस यूके 07 पीए 3119 को आईएसबीटी से अल्मोड़ा लेकर जा रहे थे।

जब बस अजबपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची तो अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए जिसके कारण चालक को बस में बैठी सवारियों को सकुशल बचाने एवं बड़ी दुर्घटना रोकने के लिए बस को फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा दिया गया। जिससे बस रुक गई एवं बस सवार किसी सवारी को कोई चोट नहीं आई। बस में कुल 6 सवारी बैठी हुई थी। सभी सवारियों को दूसरी गाड़ी के माध्यम से भेजा गया एवं बस को क्रेन के माध्यम से हटाया गया है। दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना पता चला है।

– सुनील तलवाड़

Desk Team