केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर को आज से पांच दिन के लिए खोला गया है। मंदिर पांच दिन के पारंपरिक मासिक पूजन के लिए 17 से 21 जुलाई के बीच खुला रहेगा। कोरोना काल के बीच मंदिर में प्रतिदिन 5000 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति है।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी, इसके साथ ही पिछले 48 घंटे की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट या फिर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक की रिपोर्ट दिखानी होगी। उसके बाद ही दर्शन के लिए उन्हें अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में कोरोना महामारी को देखते हुए सिर्फ प्रतिदिन 5000 भक्तों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, रोजाना वर्चुअल कतार सिस्टम के जरिए अधिकतम 5000 लोगों को अनुमति दी जाएगी। गौरतलब है कि सबरीमाला मंदिर ऐसे समय में खोला गया है, जब कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड से लेकिर राजस्थान और ओडिशा में कांवड़ यात्रा को बैन कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



