शिवसेना नेता संजय राउत अपने रूटीन चेकअप के लिए शुक्रवार को बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल रवाना हुए। राज्यसभा सदस्य की 12 नवंबर को एंजियोप्लास्टी हुई थी। राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होने के बाद से शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक मुख्यमंत्री पद की हिस्सेदारी और विभागों के समान बंटवारे की निरंतर मांग को उठाने में पार्टी का चेहरा बनकर उभरे।
राउत (57) अपनी रूटीन चेकअप के लिए निजी अस्पताल पहुंचे। इस बीच शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपने आवास मातोश्री पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने बताया कि बैठक में पार्टी प्रमुख के कांग्रेस एवं राकांपा के साथ सरकार गठन में मौजूदा गतिविधियों को लेकर विधायकों को सूचित करने की संभावना है।
महाराष्ट्र में 5 साल के लिए शिवसेना का ही होगा मुख्यमंत्री : संजय राउत
ठाकरे एवं उनके पुत्र आदित्य ने बृहस्पतिवार की रात को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से उनके आवास सिल्वर ओक में मुलाकात की। कांग्रेस, राकांपा एवं शिवसेना तीनों दलों ने महाराष्ट्र में सरकार गठन का प्रयास तेज कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



