महाराष्ट्र की सियासी हवा आए दिन अपना रुख बदल रही है। एक ओर जहां राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार में खटपट की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की विपक्ष को एकजुट करने की बात सामने आई है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों की झरि लगा दी।
संजय राउत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है और जबतक विपक्ष के पास उनके मुकाबले का कोई चेहरा नहीं आता तबतक कोई चांस नहीं है। उन्होंने कहा, मोदी के मुकाबले एनसीपी प्रमुख शरद पवार सबसे सही उम्मीदवार हैं।
बंगाल कांग्रेस में मची उथल- पुथल, अधीर रंजन चौधरी से मतभेद के चलते रोहन मित्रा ने पद से दिया इस्तीफा
उन्होंने कहा, 2024 में बिना किसी बड़े चेहरे के नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल होगा, शरद पवार इसके लिए सही विकल्प हैं। हालांकि राहुल गांधी एक बड़े कांग्रेस नेता हैं, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी मौजूद हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस में भी लीडरशिप को लेकर संकट है, इसीलिए अभी तक पार्टी अध्यक्ष नहीं चुन पाए है।
गौरतलब है कि संजय राउत का बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल में ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसपर अटकलें लगाई जा रही हैं कि किशोर विपक्ष को एक जुट करने की कवायद में जुटे हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर पूर्व में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से कई मुलाकातें कर चुके हैं।
विधानसभा चुनाव 2024 में अकेले मैदान में उतरेगी कांग्रेस
इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2014 में फैसला किया था, वैसे ही हमारी अपनी रणनीत है।


Download Android App
Download iOS App



