सिंधिया ने किया पांच शहराें के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ, वर्चुअल माध्यम से शिवराज भी हुए शामिल

Summary :

ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। ग्वालियर अब पुणे, अहमदाबाद और मुंबई से जुड़ गया है।

भोपाल (मनीष शर्मा) ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। ग्वालियर अब पुणे, अहमदाबाद और मुंबई से जुड़ गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह एवं जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश में नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने ग्वालियर में झंडी दिखाई, इसके बाद दाेपहर एक बजे ग्वालियर से पुणे के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी। वर्चुअल माध्यम से हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया। हालांकि ग्वालियर में एयरपाेर्ट पर इस अवसर पर काेराेना गाइड लाइन का पालन करते हुए समाराेह का आयाेजन किया गया था। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शुभारंभ के बाद दाेपहर एक बजे ग्वालियर से पुणे के लिए विमान रवाना हुआ। गाैरतलब है कि पुणे के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हवाई सेवा रहेगी।
वहीं अहमदाबाद और मुंबई के लिए मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट रहेगी। छात्राें व व्यापारियाें काे हाेगा लाभः ग्वालियर अंचल के काफी छात्र पढ़ाई एवं नाैकरी के लिए पुणे में रहते हैं। वर्तमान में उनकाे यदि घर आना हाे ताे घंटाे का सफर करना पड़ता है। लंबे समय से छात्र पुणे के लिए विमान सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी हुई है। इससे लाेगाें के काफी समय की बचत हाेगी। इसी प्रकार अहमदाबाद, जबलपुर एवं मुंबई की फ्लाइट शुरू हाेने से व्यापारी वर्ग काे खासा फायदा हाेगा।

Desk Team